India Post GDS Vacancy 2025: भारतीय डाक विभाग में 21413 पदों पर बंपर भर्ती; 10वीं पास के लिए शानदार मौका
India Post GDS Vacancy 2025: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 21413 पदों पर 10वीं पास योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होनी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
India Post GDS Recruitment 2025: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के तहत 23 सर्किलों में कुल 21,413 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी 2025 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in. पर जाकर 3 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती में उत्तर प्रदेश सर्कल के लिए 3,004 पद, बिहार में 783, छत्तीसगढ़ में 638, और मध्य प्रदेश में 1,314 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
राज्यवार रिक्तियां और आवश्यक भाषाएं
| राज्य/सर्किल | रिक्त पदों की संख्या | आवश्यक भाषा |
|---|---|---|
| उत्तर प्रदेश | 3004 | हिंदी |
| उत्तराखंड | 568 | हिंदी |
| बिहार | 783 | हिंदी |
| छत्तीसगढ़ | 638 | हिंदी |
| दिल्ली | 30 | हिंदी |
| राजस्थान | एनए | हिंदी |
| हरियाणा | 82 | हिंदी |
| हिमाचल प्रदेश | 331 | हिंदी |
| जम्मू-कश्मीर | 255 | हिंदी/उर्दू |
| झारखंड | 822 | हिंदी |
| मध्य प्रदेश | 1314 | हिंदी |
| केरल | 1385 | मलयालम |
| पंजाब | 400 | पंजाबी/अंग्रेजी/हिंदी |
| महाराष्ट्र | 25 | कोंकणी/मराठी |
| उत्तर पूर्वी क्षेत्र | 1260 | बंगाली/हिंदी/अंग्रेजी/मणिपुरी/मिज़ो |
| ओडिशा | 1101 | उड़िया |
| कर्नाटक | 1135 | कन्नड़ |
| तमिलनाडु | 2292 | तमिल |
| तेलंगाना | 519 | तेलुगू |
| असम | 1870 | असमिया/बंगाली/बोडो/हिंदी/अंग्रेजी |
| गुजरात | 1203 | गुजराती |
| पश्चिम बंगाल | 923 | बंगाली/हिंदी/अंग्रेजी/नेपाली |
| आंध्र प्रदेश | 1215 | तेलुगू |
.png)
.png)
No comments:
Post a Comment